शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी ने बाजार में उतारा नया स्मार्टफोन

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल ने बाजार में नया स्मार्टफोन उतारा है।

कंपनी ने अग्रिम 4 जी नेटवर्क के शानदार अनुभव के लिए एलवायएफ स्मार्टफोन एफ 1 की शुरुआत की है। बेहतर डाटा अंतरण दर वाले डिवाइस वाहक एकत्रीकरण के अलावा एलवायएफ एफ 1 को जियो की पूरी क्षमता का दोहन करने के लिहाज से तैयार किया गया है। रिच संचार सेवाओं, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, उन्नत सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित होने के अलावा एफ 1 की विशेषताओं में अन्य कैमरा सुविधाओं में अद्वितीय बहु-फोकस मोड भी शामिल है।
शुक्रवार को बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 24.10 रुपये या 2.11% की कमजोरी के साथ 1,064.40 रुपये पर बंद हुआ था। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,128.90 रुपये और निचला स्तर 888.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख