शेयर मंथन में खोजें

एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) ने पेश की नयी तकनीक

एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) ने कहा है कि कंपनी ने ट्यूब बनाने की एक नयी तकनीक प्रस्तुत की है।

कंपनी ने सभी क्षेत्रों में अलग-अलग उत्पादों की उत्तम गुणवत्ता वाले ट्युब की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए नयी ट्युब बनाने की तकनीक एसएचओटी (सुपर हाई आउटपुट ट्युब्स) प्रस्तुत की है। इस तकनीक को कंपनी ने अमेरिका में स्थित अपने संयंत्र की टेक्नोलॉजी साथी के साथ मिल कर विकसित किया है।
बीएसई में एस्सेल प्रोपैक का शेयर शुक्रवार के 240.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 243.65 रुपये पर खुला है। कंपनी का शेयर करीब 12.15 बजे 2.30 रुपये या 0.96% की बढ़त के साथ 242.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख