शेयर मंथन में खोजें

तो जेएसडब्ल्यू एनर्जी (Jsw Energy) ने इसलिए किया समझौता

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (Jsw Energy) ने एक नया समझौता किया है।

कंपनी ने यह समझौता स्वाजीलैंड इलेक्ट्रिसिटी कंपनी और स्वाजीलैंड की सरकार के साथ एक थर्मल पावर संयंत्र की स्थापना के लिए किया है। इस संयंत्र के जरिये कंपनी ऊर्जा सुरक्षा की सुविधा और देश में मौजूद प्राकृतिक स्रोतों से स्वाजीलैंड को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनायेगी।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शेयर शुक्रवार के 70.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 71.20 रुपये पर खुला है। लाल रेखा के आस-पास कारोबार करते हुए कंपनी का शेयर करीब 1 बजे बिना बढ़त या गिरावट के 70.95 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख