शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पावर (Adani Power) को हुआ 114.40 करोड़ रुपये का घाटा

अदाणी पावर (Adani Power) ने 30 सितंबर 2016 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इन परिणामों के अनुसार कंपनी का शुद्ध घाटा 114.40 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 410.92 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि इस बीच कंपनी की कुल आय 5,750.63 करोड़ रुपये से बढ़ कर 5,776.14 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में अदाणी पावर का शेयर शुक्रवार के 27.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 27.90 रुपये पर खुला है। हरे निशान करते रहने के बाद करीब 2 बजे इसमें गिरावट आनी शुरू हुई। करीब 3 बजे अदाणी पावर के शेयर में 0.75 रुपये या 2.71% की गिरावट के साथ 26.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 24 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख