शेयर मंथन में खोजें

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज (Greenply Industries) का तिमाही लाभ 28.29% बढ़ा

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज (Greenply Industries) ने 30 सितंबर 2016 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इन परिणामों के अनुसार कंपनी का शुद्ध लाभ 35.09 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 27.35 करोड़ रुपये रहा था। साथ ही इस बीच कंपनी की कुल आय 417.27 करोड़ रुपये से बढ़ कर 467.02 करोड़ रुपये रही। इस तरह कंपनी के लाभ में 28.29% और आमदनी में 11.92% की बढ़त हुई है।
बीएसई में ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार के 275.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 278.90 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 289.45 रुपये तक चढ़ा, जबकि 276.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज का शेयर 8.45 रुपये या 3.06% की मजबूती के साथ 284.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख