शेयर मंथन में खोजें

अदाणी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के लाभ में भारी गिरावट

अदाणी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी का लाभ 216.77 करोड़ रुपये से 62.77% घट कर 80.69 करोड़ रुपये रह गया। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 1797.73 करोड़ रुपये रही, जो इसके मुकाबले पिछले साल की समान तिमाही में 9.20% अधिक 1979.94 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में अदाणी इंटरप्राइजेज का शेयर शुक्रवार के 71.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 72.10 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 72.70 रुपये तक चढ़ा, जबकि 71.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में अदाणी इंटरप्राइजेज का शेयर 0.05 रुपये या 0.07% की कमजोरी के साथ 71.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख