शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने घोषित किये तिमाही नतीजे

खराब तिमाही नतीजों के बावजूद महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) के शेयर में मजबूती आयी है।

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) के तिमाही लाभ में 35.11% की गिरावट आयी है। कंपनी का लाभ 146.1 करोड़ रुपये से घट कर 94.6 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा कंपनी की आमदनी भी 1,515.6 करो़ड़ रुपये से 5.10% घट कर 1,438.3 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर मंगलवार के 356.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 345.15 रुपये पर खुला है। कमजोरी के साथ शुरुआत के बावजूद इसमें बढ़त का रुख रहा है। करीब साढ़े 10 बजे यह 15.20 रुपये या 4.26% की बढ़त के साथ 372.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख