शेयर मंथन में खोजें

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) का शुद्ध मुनाफा रहा 387.76 करोड़ रुपये

वित्त वर्ष 2015-16 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) के मुनाफे और आमदनी में जोरदार बढ़त हुई है।

सालाना आधार पर बैंक का तिमाही लाभ 550.27% बढ़ा है, जबकि आमदनी में 2,615.27% की बढ़त आयी है। बैंक का लाभ 59.63 करोड़ रुपये से बढ़ कर 387.76 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा इसकी आमदनी भी 91.80 करो़ड़ रुपये से बढ़ कर 2,493.13 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में आईडीएफसी बैंक का शेयर मंगलवार के 78.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 81.20 रुपये पर खुला है और करीब 11.25 बजे यह 1.20 रुपये या 1.53% की बढ़त के साथ 79.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख