शेयर मंथन में खोजें

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने बाजार में उतारा नया पेय पदार्थ

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने नैस्केफे रेडी-टू-ड्रिंक नाम से एक नया पेय पदार्थ बाजार में उतारा है।

कंपनी ने भारत में इसकी तीन जायकों में शुरुआत की है, जिसमें चिल्ड लेट, हैजलनेट और इनेटेंस कैफे शामिल हैं। इन उत्पादों के 180 एमएल के टैट्रा पैक बाजार में उपलब्ध होंगे जिनकी कीमत 30 रुपये होगी।
बीएसई में नेस्ले इंडिया का शेयर मंगलवार के 6,782.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले सपाट इसी स्तर पर खुला और 6,817.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.15 बजे यह 28.40 रुपये या 0.42% की बढ़त के साथ 6,811.15 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 7,390.00 रुपये और निचला स्तर 4,990.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख