शेयर मंथन में खोजें

एशियन पेंट्स (Asian Paints) को इसलिए मिली निदेशक मंडल की मंजूरी

मंगलवार को एशियन पेंट्स (Asian Paints) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में निदेशक मंडल ने एशियन पेंट्स की मॉरिशस स्थित पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एशियन पेंट्स (इंटरनेशनल) के कंपनी के साथ विलय को मंजूरी दे दी। हालांकि इस योजना के लागू होने के लिए अभी स्टॉक एक्सचेंज, माननीय बंबई उच्च न्यायालय और इस तरह के भारत तथा मॉरिशस में अन्य सांविधिक अधिकारियों की मंजूरी की जरूरत होगी।
बीएसई में एशियन पेंट्स का शेयर मंगलवार के 1,140.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 1,159.00 पर खुला, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 2.50 बजे यह 23.35 रुपये या 2.05% की गिरावट के साथ 1,116.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख