शेयर मंथन में खोजें

कमजोर तिमाही नतीजों पर टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) का शेयर 9.46% टूटा

टोरेंट फार्मा के शेयर में गुरुवार सुबह से ही गिरावट देखने को मिल रही है।

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कंपनी का लाभ 24.9% गिर कर 207 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले कारोबारी साल में 509 करोड़ रुपये रहा था। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय भी 15.6% घट कर 1,429 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 1693 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का एबिटा 717 करोड़ रुपये के मुकाबले 54% घट कर 330 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन भी 42.4% से 23.1% हो गया है। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों का एलान किया था जिसका असर आज सुबह से ही कंपनी के शेयर पर देखने को मिल रहा है। बीएसई में टोरेंट फार्मा के शेयर आज गुरुवार को गिरावट के साथ 1,490 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 1,494 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1400.20 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11 बजे कंपनी के शेयर 148.10 रुपये या 9.46% की कमजोरी के साथ 1,417.75 पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख