शेयर मंथन में खोजें

रेलिगेयर इंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) को हुआ 39.53 करोड़ रुपये का घाटा, शेयर फिसला

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में रेलिगेयर इंटरप्राइजेज का घाटा बढ़ कर 39.53 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 13.90 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 19.23 करोड़ रुपये से घट कर 11.82 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च 2.16 करोड़ रुपये से बढ़ कर 8.11 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में रेलिगेयर के शेयर गुरुवार 267 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 267 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 260 रुपये तक फिसला। अपराहन करीब 12.02 बजे कंपनी का शेयर 8.35 रुपये या 3.10% की गिरावट के साथ 261.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख