शेयर मंथन में खोजें

टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) का मुनाफा 13.07% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में टाटा एलेक्सी को 43.07 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

कंपनी के मुनाफे में पिछले साल के मुकाबले 13.07% की वृद्धि हुई है। कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में 38.09 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 266.36 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.72% बढ़ कर 300.25 हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी 208.05 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 235.19 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में टाटा एलेक्सी के शेयर गुरुवार को 1,261.90 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,303 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,224 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2.29 बजे कंपनी का शेयर 22.90 रुपये या 1.80% की कमजोरी के साथ 1,250 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख