शेयर मंथन में खोजें

एमआरएफ (MRF) का तिमाही लाभ 14.36% घटा, शेयर 5.38% फिसला

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद एमआरएफ के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई- सितंबर में 14.36% घट कर 385.29 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में कंपनी को 449.92 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 3713.61 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.62% बढ़ कर 3736.70 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की अन्य आय 60.83 करोड़ रुपये से बढ़ कर 122.07 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी 2987.97 करोड़ रुपये से 4.03% बढ़ कर 3108.44 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में एमआरएफ के शेयर आज बढ़त के साथ 49,699 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 50,020 रुपये का उच्च स्तर छुने के बाद फिलहाल करीब 2.53 बजे कंपनी का शेयर 2670.65 रुपये या 5.38% की गिरावट के साथ 46,935 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख