शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) के निदेशक मंडल ने लिया बड़ा फैसला

आज महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

अपनी इस बैठक में निदेशक मंडल ने पात्र कर्मियों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2012 के तहत 10 रुपये प्रति शेयर उपयोग की दर से 10 रुपये मूल कीमत के 7,800 नये पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर आवंटित कर दिये, जिससे कंपनी की इक्विटी पूँजी बढ़ कर 41,08,44,010 रुपये हो गयी।
बीएसई में महिंद्रा लाइफस्पेस का शेयर बुधवार के 440.40 रुपये के बंद स्तर मुकाबले आज बढ़त के 444.95 रुपये पर खुला और 465.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी तरफ आज इसका निचला स्तर 421.05 रुपये रहा। कारोबार के अंत में महिंद्रा लाइफस्पेस का शेयर 14.75 रुपये या 3.35% की कमजोरी के साथ 425.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख