शेयर मंथन में खोजें

कैर्न इंडिया (Cairn India) करेगी 67,000 करोड़ रुपये का निवेश

खबरों के अनुसार कैर्न इंडिया (Cairn India) इस वर्ष में 67,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी यह निवेश अपने राजस्थान गैस क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए करेगी। इसमें से करीब 80% राशि का निवेश रागेश्वरी दीप गैस के विस्तार और मंगला क्षेत्र में तेल उत्पादन को बढ़ाने के लिए किया जायेगा।
बीएसई में कैर्न इंडिया का शेयर गुरुवार के 223.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 225.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 2.65 रुपये या 1.18% की बढ़त के साथ 226.30 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर 236.90 रुपये और निचला स्तर 106.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख