शेयर मंथन में खोजें

करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) को हुआ 126.31 करोड़ रुपये का लाभ

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) को 126.31 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में करुर वैश्य बैंक को 142.22 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 11.18% की गिरावट आयी है। हालांकि बैंक की तिमाही कुल आमदनी 1,570.27 करोड़ रुपये से 2.51% बढ़ कर 1,610.77 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में करुर वैश्य बैंक का शेयर गुरुवार के 475.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली कमजोरी के साथ 475.00 रुपये पर खुला है। बैंक के शेयर ने अभी तक के कारोबर में 479.95 रुपये के उच्च स्तर और 473.00 रुपये के निचला स्तर को छुआ है। करीब 11.15 बजे यह 1.95 रुपये या 0.41% की कमजोरी के साथ 477.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख