शेयर मंथन में खोजें

एआरएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर (ARSS Infrastructure) को मिला 250.37 करोड़ रुपये का ठेका

एआरएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर को 250.37 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका नॉर्थ सेंट्रल रेलवे से एआरएसएस-एसआईपीएस के साथ साझेदारी में मिला है। बीएसई में एआरएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर शुक्रवार को 2.70 रुपये या 3.38% की मजबूती के साथ 82.55 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 84.75 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 80.40 रुपये तक फिसला। 13 जुलाई 2016 को यह शेयर 113.95 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 12 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 27 रुपये का रहा था। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 118.5 करोड़ रुपये है। यह शेयर 50 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख