शेयर मंथन में खोजें

बजाज होल्डिंग्स (Bajaj Holdings) के लाभ और आय में बढ़त

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में बजाज होल्डिंग्स का लाभ 22.91% बढ़ कर 697.92 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 567.79 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी की कुल आय भी 140.44% बढ़ कर 264.49 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की कुल आय 110 करोड़ रुपये रहा था। सालना आधार पर कंपनी का कुल खर्च भी 10.73 करोड़ से 94.43 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में बजाज होल्डिंग्स का शेयर शुक्रवार को 30.20 रुपये या 1.41% की मजबूती के साथ के साथ 2,172.75 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 2,188 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 2,154.85 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख