शेयर मंथन में खोजें

मैरिको (Marico) को हुआ 180.72 करोड़ रुपये का लाभ

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में मैरिको (Marico) को 180.72 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 152.95 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालांकि इस अवधि में कंपनी की कुल आमदनी 1,453.60 करोड़ रुपये से घट कर 1,442.80 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार मैरिको के लाभ में सालाना आधार पर 18.15% की बढ़त और कुल आमदनी में 0.74% की मामूली गिरावट आयी है।
बीएसई में रविवार को विशेष कारोबारी समय (मुहूर्त ट्रेंडिंग) के अंत में मैरिको का शेयर 3.65 रुपये या 1.29% की कमजोरी के साथ 278.45 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 306.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 189.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 31 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख