शेयर मंथन में खोजें

एस्ट्रा माइक्रोवेव (Astra Microwave) के लाभ और आय में गिरावट

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में एस्ट्रा माइक्रोवेव के लाभ में 11.81% की गिरावट आयी है।

दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में कंपनी का लाभ घट कर 15.97 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 18.11 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 106.22 करोड़ रुपये से 14.56% घट कर 90.75 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर कंपनी का कुल खर्च भी 48.77 करोड़ रुपये से 9.84% घट कर 43.97 करोड़ रुपये हो गया है। हालाँकि कंपनी के अन्य आय बढ़ कर 1.31 करोड़ रुपये हो गयी है। रविवार को एक दीवाली के अवसर पर एक घंटे के मुहूर्त कारोबार में एस्ट्रा माइक्रोवेव के शेयर 120.55 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 116.50 रुपये तक फिसला। अंत में कंपनी का शेयर 3.55 रुपये या 3.06% की बढ़त के साथ 119.55 रुपये पर बंद हुआ। 21 मार्च 2016 को यह शेयर 101.40 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 27 नवंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 155.30 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख