शेयर मंथन में खोजें

बीजीआर एनर्जी (BGR Energy) को मिला ठेका, शेयर 6.28% उछला

बीएसई में बीजीआर एनर्जी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी को तमिलनाडु उत्पादन और वितरण निगम से प्लांट इक्विपमेंट- सिस्टम और 1x800 मेगावाट नॉर्थ चेन्नई सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना का सिविल काम का ठेका मिला है। इस परियोजना की कुल लागत 2,600.02 करोड़ रुपये है। इस परियोजना को 36 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। बीएसई में बीजीआर एनर्जी के शेयर आज मंगलवार को 117.80 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 128.30 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 117.80 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्ण करीब 11.58 बजे कंपनी के शेयर 7.40 रुपये या 6.28% की बढ़त के साथ 125.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख