शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एयरटेल, कोल इंडिया, एनएचपीसी, एमओआईएल और मजेस्को

खबरों के कारण आज के कारोबार में जिन शेयरों पर नजर रहेगी उनमें एयरटेल, कोल इंडिया, एनएचपीसी, एमओआईएल और मजेस्को शामिल हैं।

मजेस्को : तिमाही आधार पर मजेस्को का तिमाही लाभ 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 5.2 करोड़ रुपये रहा।
डीआईसी इंडिया : सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही लाभ में 50% और आमदनी में 8% की गिरावट आयी है।
एमआईसी इलेक्ट्रोनिक्स : एमआईसी इलेक्ट्रोनिक्स के तिमाही लाभ में 71.8% की गिरावट आयी है।
एयरटेल : कंपनी ने वोल्ट प्ले के लिए नोकिया के साथ 420 करोड़ रुपये का समझौता किया है।
कोल इंडिया : कंपनी ने अक्तूबर में 51.88 एमटी के लक्ष्य के मुकाबले 43.51 एमटी का उत्पादन किया।
एमओआईएल : कंपनी ने 1 नवम्बर से सभी फेरो ग्रेड की कीमतों में 30% तक बढ़ोतरी की है।
वामा इंडस्ट्रीज : कंपनी के शेयरों का 1:5 के अनुपात में उप-विभाजन करेगी।
सेटिन क्रेडिटकेयर : कंपनी 50 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 04 नवंबर को विचार करेगी।
एनएचपीसी : कंपनी ने राजस्थान में 2 विंड टर्बाइन शुरू कर किये हैं।
अतुल ऑटो : अक्टूबर में अतुल ऑटो की बिक्री में 9.5% की बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख