शेयर मंथन में खोजें

मजेस्को (Majesco) का लाभ दो गुना बढ़ा, शेयर 2.55% चढ़ा

बीएसई में मजेस्को के शेयर में बुधवार सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में दो गुना बढ़ कर 5.2 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 1.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालँकि इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 220.1 करोड़ रुपये से 4.1% घट कर 211.1 करोड़ रुपये हो गयी है। सालना आधार पर कंपनी का एबिटा 62.1% बढ़ कर 12.4 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन 240 बेसिस अंक बढ़ कर 5.9% हो गयी है। बीएसई में मजेस्को के शेयर आज बुधवार को 447.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 458.10 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे ओर 442 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्ण करीब 11.35 बजे कंपनी का शेयर 11.05 रुपये या 2.55% की मजबूती के साथ 444.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख