शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) करेगी 10 रेलवे स्टेशनों को पुन: विकसित

खबरों के अनुसार एनबीसीसी (NBCC) 10 रेलवे स्टेशनों को दोबारा विकसित करेगी।

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु की कंपनियों के साथ साझेदारी में 100 रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय टर्मिनलों में विकसित करने की योजना के तहत एनबीसीसी 10 स्टेशनों को पुन: विकसित करेगी। इस योजना में करीब 5,000 करोड़ रुपये की लगात आयेगी। एनबीसीसी ने वाराणसी, जयपुर, कोटा, सराय रोहिल्ला (दिल्ली), ठाणे, मडगांव (गोवा), भुवनेश्वर, लखनऊ, तिरुपति और पुडुचेरी स्टेशनों को चुना है।
एनबीसीसी का शेयर बीएसई में मंगलवार को 240.20 रुपये पर बंद होकर आज कमजोरी के साथ 239.90 रुपये पर खुला है। करीब 12.40 बजे यह 1.20 रुपये या 0.50% की गिरावट के साथ 239.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 299.20 रुपये और निचला स्तर 162.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख