शेयर मंथन में खोजें

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को मिला ठेका, शेयर मजबूत

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को 1,206 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यूएई से स्वर्ण और हीरेजड़ित आभूषणों के निर्यात के लिए यह ठेका मिला है। कंपनी को यह निर्यात ठेका फरवरी 2017 तक पूरा करना है, जिसे कंपनी अपने बंगलुरु स्थित संयंत्र से पूरा करेगी, जो दुनिया में सोने के उत्पादन का सबसे बड़ा संयंत्र है।
राजेश एक्सपोर्ट्स का शेयर बीएसई में मंगलवार को 471.90 रुपये पर बंद होकर आज हल्की कमजोरी के साथ 471.50 रुपये पर खुला है। कमजोर शुरुआत के बाद इसका रुख नीचे की ही ओर था, मगर करीब पौने 1 बजे इसमें बढ़त शुरू हुई और एक उछाल आयी। करीब 1.05 बजे यह 7.50 रुपये या 1.59% की गिरावट के साथ 479.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख