शेयर मंथन में खोजें

जेनसार टेक्नोलॉजीज (Zensar Technologies) ने इस कंपनी के साथ किया समझौता, शेयर 3.62% चढ़ा

समझौते की खबर के बाद जेनसार टेक्नोलॉजीज के शेयर में बढ़त है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जेनसार टेक्नोलॉजीज यूके ने आरपीजी कंपनी और फूलप्रूफ के शेयरधारकों के साथ करार किया है। कंपनी ने यह करार फूलप्रूफ को खरीदने के लिए किया है। इस अधिग्रहण के बाज फुलप्रुफ जेनसार टेक्नोलॉजीज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी हो गयी है। बीएसई में जेनसार टेक्नोलॉजीज का शेयर आज बुधवार को गिरावट के साथ 925 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 976.75 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 922 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.30 बजे कंपनी का शेयर 33.70 रुपये या 3.62% की बढ़त के साथ 965 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख