शेयर मंथन में खोजें

कॉस्मो फिल्म्स (Cosmo Films) का लाभ बढ़ा, आय घटी

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कॉस्मो फिल्म्स को 21.12 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

जो पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में 20.78 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। सालानाआधार पर कंपनी के लाभ में 1.63% की बढ़ोतरी हुयी है। हालाँकि इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 464.12 करोड़ रुपये के मुकाबले 7.20% घट कर 432.94 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी घट कर 397.06 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का कुल खर्च 423.70 करोड़ रुपये रहा था। बीएसई में कॉस्मो फिल्म्स का शेयर गुरुवार को बढ़त के साथ 414.05 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 415 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 376.50 रुपये तक फिसला। अंत में कंपनी का शेयर 25.60 रुपये या 6.22% की गिरावट के साथ 386 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख