शेयर मंथन में खोजें

आईसीआरए (ICRA) के लाभ और आय में बढ़त

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में रेटिंग एजेंसी आईसीआरए का शुद्ध लाभ 5.3% बढ़ा है।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को 21.7 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 20.6 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी की कुल आय 84.6 करोड़ रुपये से 8.9% बढ़ कर 92.1 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी एबिटा 24.5 करोड़ रुपये से 18.8% बढ़ कर 29.1 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन 29% से बढ़ कर 31.6% हो गया है। बीएसई में इक्रा का शेयर शुक्रवार को बढ़त के साथ 4,305 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 4,393.25 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 4,177.35 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 48.75 रुपये या 1.14% की गिरावट के साथ 4,220 रुपये पर चल रहा है। 9 फरवरी 2016 को यह शेयर 3,235 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 29 दिसंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 4,561.10 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख