शेयर मंथन में खोजें

टाइटन (Titan) का शुद्ध तिमाही मुनाफा रहा 180.76 करोड़ रुपये

टाइटन (Titan) ने 30 सितंबर को समाप्त हुई तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 180.76 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 146.35 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इस बीच टाइटन की कुल तिमाही आमदनी 2,695.14 करोड़ रुपये रही, जो गत वर्ष की समान अवधि में 2,687.48 करोड़ रुपये थी। इस तरह कंपनी के तिमाही लाभ में 23.51% और आमदनी में 0.28% की मामूली बढ़त हुई है।
बीएसई में टाइटन का शेयर गुरुवार के 376.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 376.55 रुपये पर खुला। 360.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरने के बाद करीब 2.35 बजे टाइटन के शेयर में 10.55 रुपये या 2.80% की कमजोरी के साथ 366.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (04 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख