शेयर मंथन में खोजें

ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (Transport Corporation) का लाभ घटा, आमदनी बढ़ी

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (Transport Corporation) के आमदनी में बढ़त और लाभ में गिरावट आयी है।

इस अवधि में कंपनी की आमदनी 396.66 करोड़ रुपये से बढ़ कर 450.41 करोड़ रुपये रही, जबकि लाभ 23.95 करोड़ रुपये से घट कर 19.72 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह कंपनी के लाभ में 17.66% की गिरावट और आमदनी में 13.55% की बढ़त हुई है।
शुक्रवार को बीएसई में ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का शेयर 1.40 रुपये या 0.76% की गिरावट के साथ 183.90 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 225.43 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 120.33 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख