शेयर मंथन में खोजें

यूनाइटेड ब्रेवरीज (United Breweries) का लाभ 48.09% घटा

यूनाइटेड ब्रेवरीज के शुद्ध लाभ में गिरावट आयी है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में 27.05 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 52.11 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी का लाभ 48.09% घटा है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 2157.90 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.04% बढ़ कर 2202.03 करोड़ रुपये हो गयी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़ कर 2150.29 करोड़ रुपये हो गया है। शुक्रवार को बीएसई में यूनाइटेड ब्रेवरीज के शेयर 3.40 रुपये या 0.39% की बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 899.50 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 859.40 रुपये तक फिसला। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 23,169.37 करोड़ रुपये है। यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख