शेयर मंथन में खोजें

मंगलम सीमेंट (Mangalam Cement) को इस बार हुआ लाभ

मंगलम सीमेंट (Mangalam Cement) ने वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को 4.72 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी 17.01 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। मगर इस बीच कंपनी की आमदनी 229.50 करोड़ रुपये से 3.82% घट कर 220.73 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में शुक्रवार को मंगलम सीमेंट का शेयर 10.90 रुपये या 3.28% की कमजोरी के साथ 321.75 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 375.15 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 151.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख