शेयर मंथन में खोजें

सेंट्रल बैंक (Central Bank) को हुआ 641.8 करोड़ रुपये का घाटा, शेयर फिसला

बीएसई में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में बैंक को 641.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी को 112.9 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान बैंक की कुल आय 7104.19 करोड़ रुपये से 1.95% घट कर 6965.45 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर बैंक का सकल एनपीए 6.86% से बढ़ कर 13.70% हो गया है। बैंक का शुद्ध एनपीए 3.83% से बढ़ कर 8.17% हो गया है। एनआईआई 11.55% घट कर 1,693.4 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में सेंट्रल बैंक का शेयर शुक्रवार 88.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 88 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में 88.45 रुपये का उच्च स्तर छुने के बाद फिलहाल करीब 9.50 बजे बैंक का शेयर 0.85 रुपये या 0.96% की कमजोरी के साथ 87.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख