शेयर मंथन में खोजें

श्री सीमेंट्स (Shree Cement) का मुनाफा 18.32% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में श्री सीमेंट्स का लाभ 18.32% बढ़ा है।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई सितंबर में कंपनी का लाभ बढ़ कर 291.50 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में 246.35 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि तिमाही आधार पर कंपनी के लाभ में 42.58 % की गिरावट आयी है। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 1915.33 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.68% बढ़ कर 2254.03 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी की आय 8.66% घटी है। सितंबर में समाप्त तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 1743.85 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2029.97 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में श्री सीमेंट्स के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 17,199.80 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 17,250 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 16,400.05 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 3.07 बजे कंपनी के शेयर 398.90 रुपये या 2.37% की गिरावट के साथ 16,400 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख