शेयर मंथन में खोजें

ईक्लर्क्स सर्विसेज (Eclerx Services) के तिमाही लाभ में 64.23% की बढ़त

ईक्लर्क्स सर्विसेज (Eclerx Services) ने जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में हुए 52.74 करो़ड़ रुपये के शुद्ध लाभ के मुकाबले चालू वित्त की समान तिमाही में 86.62 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके साथ ही कंपनी की कुल आय भी 279.49 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.91% की बढ़त के साथ 296.02 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में ईक्लर्क्स सर्विसेज का शेयर शुक्रवार के 1,497.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 1,497.00 रुपये पर खुला और करीब 3 बजे 1,537.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.60 रुपये या 0.11% मामूली बढ़त के साथ 1,499.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख