शेयर मंथन में खोजें

जी लर्न (Zee learn) ने किया शेयरों का आवंटन

जी लर्न (Zee learn) ने 51,248 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने प्रति 1 रुपये वाले 25,600 इक्विटी शेयरों को 26.05 रुपये प्रति शेयर और 1 रुपये प्रति वाले ही 25,648 इक्विटी शेयरों को प्रति शेयर 20.85 रुपये के भाव पर आवंटित कर दिया है।
बीएसई में जी लर्न का शेयर सोमवार को 37.60 रुपये पर बंद होकर आज बढ़त के साथ 38.05 रुपये पर खुला और 38.40 रुपये के उच्च स्तर को छुआ। दूसरी ओर आज इसका निचला स्तर 37.30 रुपये रहा है। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.20 रुपये या 0.53% की मजबूती के साथ 37.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख