शेयर मंथन में खोजें

मैंगलोर रिफाइनरी (Mangalore Refinery) को हुआ 415.86 करोड़ रुपये का मुनाफा

मैंगलोर रिफाइनरी (Mangalore Refinery) ने 30 सितंबर 2016 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 415.86 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी 913.38 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। कंपनी की कुल आय पिछले साल की समान तिमाही के 12,731.83 करोड़ रुपये के मुकाबले 10.61% बढ़ कर 14,082.70 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में मैंगलोर रिफाइनरी का शेयर मंगलवार के 88.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 83.90 रुपये पर खुला है। कमजोर शुरुआत के साथ ही आज इसका रुख बाजार में भारी गिरावट के बावजूद ऊपर की ओर है। मगर फिर भी यह करीब 10.10 बजे यह 2.20 रुपये या 2.49% की कमजोरी के साथ 86.10 पर है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख