शेयर मंथन में खोजें

कैपिटल ट्रस्ट (Capital Trust) के लाभ और आय में बढ़त

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कैपिटल ट्रस्ट का लाभ बढ़ा है।

कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर के दौरान कंपनी का लाभ 137.52% बढ़ कर 11.90 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी को पिछले कारोबारी साल कमें 5.01 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय भी 14.87 करोड़ रुपये से 119.16% बढ़ कर 32.59 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी बढ़ कर 8.51 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में कैपिटल ट्रस्ट के शेयर आज बुधवार को गिरावट के साथ 481 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 569.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 481 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्ण करीब 11.40 बजे कंपनी का शेयर 54.60 रुपये या 9.11% गिर कर 545 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख