शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण से आयी आरईसी (REC) के शेयर में तेजी

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में  रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कॉर्पोरेशन (आरईसी) का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में 1751.27 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। जो पिछले कारोबारी साल के 1619.19 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.15% ज्यादा है। सालाना आधार पर कंपनी की कुल आय 5,893.37 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.07% बढ़ कर 5956.82 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च 3655.94 करोड़ रुपये से 0.16% बढ़ कर 3,661.88 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में रुरल इलेक्ट्रीफिकेशन के शेयर आज गिरावट के साथ 117.95 रुपये पर खुला। तिमाही नतीजों के एलान के बाद कंपनी के शेयर में बढ़त दिखी। कारोबार के दौरान यह शेयर 130.90 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 113.10 रुपये तक फिसला। अंत में 3.15 रुपये या 2.51% की मजबूती के साथ 128.80 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख