शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सन फार्मा, टाटा केमिकल्स, अपोलो टायर्स, पावर ग्रिड और आदित्य बिड़ला नुवो

जो शेयर आज के कारोबार में खबरों के कारण नजर में रहेंगे उनमें सन फार्मा, टाटा केमिकल्स, अपोलो टायर्स, पावर ग्रिड और आदित्य बिड़ला नुवो शामिल हैं।

सन फार्मा : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी।
बॉश : कंपनी का तिमाही लाभ 79.2% की बढ़त के साथ 703.7 करोड़ रुपये रहा।
मदरसन सूमी : कंपनी चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय आँकड़ों की घोषणा आज करेगी।
धामपुर शुगर : पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हुए 7 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को 39.9 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
टाटा केमिकल्स : टाटा केमिकल्स चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय आँकड़ों की घोषणा आज करेगी।
जेके टायर : कंपनी का तिमाही लाभ 115.8 करोड़ रुपये से 13.6% घट कर 100.1 करोड़ रुपये रह गया।
पावर ग्रिड : पावर ग्रिड को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 32% की बढ़त के साथ 1,872 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
आदित्य बिड़ला नुवो : आदित्य बिड़ला नुवो चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय आँकड़ों की घोषणा आज करेगी।
अपोलो टायर्स : कंपनी ने चेन्नई के बाहर वैश्विक अनुसंधान एवं विकास केंद्र का अनावरण किया है।
जुबिलेंट लाइफसाइंसेज : कंपनी ने 50 करोड़ रुपये मूल्य के वाणिज्यिक पत्र जारी किय हैं। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख