शेयर मंथन में खोजें

कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) ने किया नया समझौता

नये होटल की शुरुआत के लिए कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) ने एक समझौता किया है।

कंपनी ने ज्यूरिक में 170 कमरों और 600 बेड वाला एक नया होटल खोलने के लिए स्विटजरलैंड की लॉसिंगर मरैजी के साथ समझौता किया है। 2019 के आखिर तक शुरू होने वाला ज्यूरिक में यह पहला मीनिंगर होटल होगा।
बीएसई में कॉक्स ऐंड किंग्स का शेयर बुधवार के 204.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 209.70 रुपये पर खुला और 213.10 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। शुरुआती कारोबार से ही हरे निशान पर कारोबार करते हुए करीब 3 बजे यह 4.45 रुपये या 2.17% की मजबूती के साथ 209.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख