शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सन फार्मा, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, अपोलो टायर्स और जेट एयरवेज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें सन फार्मा, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, अपोलो टायर्स और जेट एयरवेज शामिल हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया : बैंक आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगा।
सन फार्मा : कंपनी के तिमाही लाभ में 90.2% और आमदनी में 20.2% की बढ़त हुई है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा : कंपनी आज अपने तिमाही वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।
आदित्य बिड़ला नुवो : कंपनी का तिमाही लाभ 12.1% की गिरावट के साथ 283 करोड़ रुपये रहा।
जेट एयरवेज : कंपनी आज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे प्रस्तुत करेगी।
टाटा केमिकल्स : कंपनी का तिमाही लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी में 0.1% की बढ़त के साथ 293 करोड़ रुपये रहा।
एमओआईएल : एमओआईएल वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय आँकड़ों की घोषणा आज करेगी।
टाटा मोटर्स : कंपनी की वैश्विक होलसेल बिक्री ने अक्टूबर में 1 लाख का आँकड़ा पार किया।
टाटा स्टील : कंपनी आज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे प्रस्तुत करेगी।
अपोलो टायर्स : कंपनी ने आंध्र प्रदेश में 25 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए समझौता किया है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख