शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) बेचेगा हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) अपनी एक जीवन बीमा सहायक कंपनी में हिस्सेदारी बेचेगा।

स्टेट बैंक, बीएनपी परिबास के साथ साझा उद्यम कंपनी एसबीआई लाइफ में 5% हिस्सेदारी बेचने के लिए बातचीत कर रहा है। बैंक इसके लिए वैश्विक सॉवरेन धन निधि और रणनीतिक निवेशकों से बातचीत कर रहा है, जिससे यह 37,000-40,000 करोड़ रुपये जुटायेगा।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर गुरुवार के 281.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 278.95 रुपये पर खुला। 288.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ने के बाद इसमें फिर गिरावट आयी है। करीब 10.20 बजे बैंक का शेयर 0.60 रुपये या 0.21% की गिरावट के साथ 281.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख