शेयर मंथन में खोजें

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) को हुआ 293 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) को 293 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

इसकी तुलना में कंपनी को गत वित्त वर्ष की समान तिमाही में 292.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालांकि इस अवधि में कंपनी की आमदनी 4,213 करोड़ रुपये से घट कर 3,496.3 करोड़ रुपये रह गयी। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 0.1% की मामूली बढ़त और आमदनी में 17% की गिरावट आयी है।
बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर गुरुवार के 506.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 497.95 रुपये पर खुला और शुरू से लाल निशान पर ही कारोबार कर रहा है। करीब 11.15 बजे कंपनी का शेयर 10.65 रुपये या 2.10% की गिरावट के साथ 495.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख