शेयर मंथन में खोजें

आय बढ़ने का बावजूद घटा आदित्य बिड़ला नुवो (Aditya Birla Nuvo) का लाभ

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में आदित्य बिड़ला नुवो (Aditya Birla Nuvo) की आय में बढ़त और लाभ में गिरावट आयी है।

कंपनी का तिमाही लाभ सालाना आधार पर 322 करोड़ रुपये से 12.1% घट कर 283 करोड़ रुपये रह गया। इसी अवधि में कंपनी की आमदनी 3,284 करोड़ रुपये से 9.4% बढ़ कर 3,593.6 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में आदित्य बिड़ला नुवो का शेयर गुरुवार के 1,324.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 1,320.00 रुपये पर खुला और शुरू से लाल निशान पर ही कारोबार कर रहा है। करीब 11.15 बजे कंपनी का शेयर 8.65 रुपये या 0.65% की गिरावट के साथ 1,315.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख