शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के शेयर के लिए 117-119 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 123-128 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 113 रुपये रखने के लिए कहा है।
बीएसई में शुक्रवार 11 नवंबर को बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 122.05 रुपये पर बंद हुआ। 25 मई 2016 को यह शेयर 78.40 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 17 नवंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 134.60 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 71.30 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि इंडेक्स में कमजोरी के बावजूद यह एक सकारात्मक पक्ष पर कारोबार करने में कामयाब रहा। इसके अलावा इस शेयर ने दैनिक चार्ट पर डबल बॉटम पैटर्न बनाया है। एसएमसी का मानना है कि यह निकट भविष्य में तेजी से ऊपर की ओर चढ़ेगा और लक्ष्य तक पहुँचेगा। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख