शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) का लाभ 21.78% बढ़ा

भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के लाभ में 21.78% की वृद्धि हुयी है।

कंपनी को चालू वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में 1,163 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 915 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। उपयोगिता वाहनों और ट्रैक्टरों की बिक्री में बढ़त से कंपनी के लाभ में बढ़ोतरी हुयी है। कंपनी की कुल आय भी 10318.4 करोड़ रुपये से 14.60% बढ़ कर 12,071 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी को दो कॉम्पैक्ट एसयूवी टीयूवी 300 और केयूवी 100 और बेहतर मॉनसून का फायदा मिला है। बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर शुक्रवार को 79.50 रुपये या 6.02% की गिरावट के साथ 1241.85 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,318 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,233.05 रुपये तक फिसला। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 82,068.04 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 100 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख