शेयर मंथन में खोजें

हिंडाल्को (Hindalco) के लाभ में जबरदस्त बढ़त

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में हिंडाल्को का शुद्ध लाभ 256.3% बढ़ कर 439.7 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 123.4 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 9561.2 करोड़ रुपये से 9561.9 करोड़ रुपये हो गयी है। दूसरी तिमाही में कंपनी का एबिटा 88.2% बढ़ कर 1156.4 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का एबिटा मार्जिन 6.4% से बढ़ कर 12.1% हो गयी है। बीएसई में हिंडाल्को के शेयर शुक्रवार को 3.10 रुपये या 1.77% की गिरावट के साथ 172.35 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 178 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 171.10 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख