शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) को हुआ 701.32 करोड़ रुपये का मुनाफा

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) ने 30 सितंबर 2016 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इनके अनुसार इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 701.32 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 317.13 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालांकि इस दौरान कंपनी की आमदनी 47,822.49 करोड़ रुपये से 3.13% घट कर 46,368.15 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में शुक्रवार के 448.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर आज हल्की गिरावट के साथ 447.00 रुपये पर खुला और 403.65 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 29.55 रुपये या 6.59% की कमजोरी के साथ 418.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख